बिहारशरीफ/गिरियक : पुरैनी गांव में ईंट विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग जख्मी हो गये. घटना मंगलवार की संध्या में हुई. इस संबंध में शशिभूषण द्वारा सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. शशिभूषण की पुरानी दीवार से लखन यादव ईंट निकाल रहा था,शशिभूषण प्रसाद ने दीवार […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
बिहारशरीफ/गिरियक : पुरैनी गांव में ईंट विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग जख्मी हो गये. घटना मंगलवार की संध्या में हुई. इस संबंध में शशिभूषण द्वारा सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. शशिभूषण की पुरानी दीवार से लखन यादव ईंट निकाल रहा था,शशिभूषण प्रसाद ने दीवार से ईंट निकालने से मना किया.
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट में बदल गयी. घटना में एक पक्ष के रामावतार यादव,नीतीश कुमार,शशिभूषण प्रसाद,नीतू कुमारी व दूसरे पक्ष की उर्मिला देवी सहित पांच लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए गिरियक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. वहां से सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
सेविकाओं को मानदेय के लिए नहीं लगाना होगा चक्कर: बिहारशरीफ. आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका को अब मानदेय के लिए कार्यालय का चक्कर नहीं लगना होगा. वहीं अधिकारियों की जी हुजूरी से भी निजात मिलेगा. अब सेविका व सहायिका को प्रत्यक्ष नाम अंतरण यानि डीबीटी से उनके मानदेय का भुगतान किया जायेगा.आइसीडीएस विभाग ने सभी सीडीपीओ पर्यवेक्षिका को अपने-अपने प्रखंडों के कार्यरत कर्मी का बैंक खाता समेत अन्य जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है.
डीपीओ ने बताया कि अब सीधे खाते में मानदेय चली जायेगी.