हिलसा से भागी लड़की ने थाने में किया आत्मसमर्पण

हिलसा (नालंदा) : स्थानीय शहर से एक सप्ताह पूर्व हिलसा से भागी गयी लड़की ने पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते गुरुवार को हिलसा थाने में आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने लड़की को 164 का बयान दर्ज कराने के लिए व्यवहार न्यायालय में प्रस्तुत किया है. बताया जाता है कि मां-पिता की डांट पड़ने पर […]

हिलसा (नालंदा) : स्थानीय शहर से एक सप्ताह पूर्व हिलसा से भागी गयी लड़की ने पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते गुरुवार को हिलसा थाने में आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने लड़की को 164 का बयान दर्ज कराने के लिए व्यवहार न्यायालय में प्रस्तुत किया है. बताया जाता है कि मां-पिता की डांट पड़ने पर एक नाबालिग लड़की घर से 40000 रुपये लेकर फरार हो गयी थी.

इस संदर्भ में लड़की के परिजन के द्वारा हिलसा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लड़की की खोजबीन करने के लिए जगह-जगह पर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था. थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व लड़की घर से भाग निकली थी. पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते गुरुवार को हिलसा थाने में लड़की ने आत्मसमर्पण कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >