बिहारशरीफ : आर्मी जवान को मारी गोली, पटना रेफर

बिहारशरीफ : रहुई थाने के देकपुरा हॉल्ट के पास दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने शुक्रवार की शाम आर्मी जवान को गोली मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. जख्मी आर्मी जवान क्षेत्र के देकपुरा गांव निवासी सन्नी दयाल सिंह हैं. वह वर्तमान में जम्मू कश्मीर में तैनात है. परिजनों ने जख्मी को इलाज के […]

बिहारशरीफ : रहुई थाने के देकपुरा हॉल्ट के पास दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने शुक्रवार की शाम आर्मी जवान को गोली मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. जख्मी आर्मी जवान क्षेत्र के देकपुरा गांव निवासी सन्नी दयाल सिंह हैं.
वह वर्तमान में जम्मू कश्मीर में तैनात है. परिजनों ने जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया. परिजनों ने बताया कि सन्नी के चाचा की मौत हो गयी थी. इसलिए वह उनके श्राद्धकर्म में भाग लेने के लिए आठ दिन पहले ही जम्मू कश्मीर से अपने गांव आया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >