गोखुलपुर म ठ की जमीन की मापी का दिया निर्देश

बिहारशरीफ : हरनौत के गोखुलपुर मठ की जमीन आसपास के लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है. मठाधीश मठ की जमीन की घेराबंदी कर रहे हैं, जिसे ग्रामीणों ने हंगामा कर रोक रहे हैं. इस समस्या और भूमि विवाद के निबटारे के लिए सदर एसडीओ, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, अंचलाधिकारी हरनौत एवं राजस्व कर्मचारी स्थल पर […]

बिहारशरीफ : हरनौत के गोखुलपुर मठ की जमीन आसपास के लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है. मठाधीश मठ की जमीन की घेराबंदी कर रहे हैं, जिसे ग्रामीणों ने हंगामा कर रोक रहे हैं. इस समस्या और भूमि विवाद के निबटारे के लिए सदर एसडीओ, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, अंचलाधिकारी हरनौत एवं राजस्व कर्मचारी स्थल पर जाकर मुआयना किये. अब जमीन की मापी करायी जायेगी.

अनुमंडलाधिकारी जनार्दन प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि मठ की जमीन को लेकर आये दिन ग्रामीण हंगामा करते रहते हैं. मठ की जो वास्तविक जमीन है, उसे मापी कराकर मठ के अधीन किया जायेगा. इसके लिये भूमि सुधार उपसमाहर्ता एवं अंचलाधिकारी को निदेश दिया गया है कि जमीन की मापी अतिशीघ्र कराकर मठ की वास्तविक जमीन को निकाल दिया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >