अवैध तरीके से नदी से मिट्टी की खुदाई करते जेसीबी के साथ चालक धराया

बिहारशरीफ : खनन विभाग एवं दीपनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार की दोपहर दीपनगर स्टेडियम के समीप पंचाने नदी घाट पहुंचकर वहां छापेमारी की. इस दौरान नदी घाट पर अवैध खनन की खुदाई में लगे वाहन चालकों एवं मजदूरों में हड़कंप मच गया. कार्रवाई के भय से लोग इधर उधर भागने लगे. थानाध्यक्ष […]

बिहारशरीफ : खनन विभाग एवं दीपनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार की दोपहर दीपनगर स्टेडियम के समीप पंचाने नदी घाट पहुंचकर वहां छापेमारी की. इस दौरान नदी घाट पर अवैध खनन की खुदाई में लगे वाहन चालकों एवं मजदूरों में हड़कंप मच गया. कार्रवाई के भय से लोग इधर उधर भागने लगे.

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने इसी दौरान एक जेसीबी चालक को वाहन समेत धर दबोचा. गिरफ्तार जेसीबी चालक बिहार थाना क्षेत्र के बनौलिया मोहल्ला निवासी मो. मुस्तकीम है. उन्होंने बताया कि मो. मुस्तकीम जेसीबी वाहन से पंचाने नदी की मिट्टी की अवैध ढंग से खुदाई कर रहा था. इस संबंध में मुस्तकीम के विरुद्ध अवैध उत्खनन एवं राजस्व क्षति के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. गिरफ्तार मुस्तकीम को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >