किशोरावस्था में होनेवाले परिवर्तन की छात्रों को दी जायेगी जानकारी

माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सौंपी गयी जिम्मेदारी बिहारशरीफ : किशोर अवस्था में होनेवाले शारीरिक व मानसिक परिवर्तनों के संबंध में वैज्ञानिक व तर्कसंगत जानकारी छात्र-छात्राओं को देने की पहल शिक्षा विभाग ने की है. जानकारी के अभाव में किशोरवय के विद्यार्थी इधर-उधर से भ्रामक तथा गलत जानकारियां प्राप्त कर लेते हैं, जिससे उनके व्यक्तित्व […]

माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सौंपी गयी जिम्मेदारी

बिहारशरीफ : किशोर अवस्था में होनेवाले शारीरिक व मानसिक परिवर्तनों के संबंध में वैज्ञानिक व तर्कसंगत जानकारी छात्र-छात्राओं को देने की पहल शिक्षा विभाग ने की है. जानकारी के अभाव में किशोरवय के विद्यार्थी इधर-उधर से भ्रामक तथा गलत जानकारियां प्राप्त कर लेते हैं, जिससे उनके व्यक्तित्व विकास पर गलत प्रभाव पड़ता है. राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा के डीपीओ जय बनर्जी ने इस संबंध में बताया कि राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, पटना द्वारा जिले में तरंग किशोरावस्था शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के चयनित 30 उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में यह कार्यक्रम चलाया जायेगा. इसके लिए सर्वप्रथम जिले के चयनित प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षित किया जायेगा. प्रशिक्षण प्राप्त प्रधानाध्यापकों द्वारा विद्यालय के वर्ग छह से नौ तक के छात्र-छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों की जानकारी दी जायेगी. उन्होंने बताया कि 10 से 19 वर्ष के बच्चों की किशोरावस्था के नाजुक अवधि होती है.
शारीरिक तथा मानसिक विकास किशोरों में अनेकों समस्या उत्पन्न करता है, जिसके प्रति जिज्ञासा प्रबल होती है. इससे संबंधित कोई प्रमाणिक पठनीय स्त्रोत नहीं मिल पाने के कारण छात्र शारीरिक व मानसिक बदलाव के संबंध में भ्रामक व गलत सूचना प्राप्त कर लेते हैं. इससे भविष्य में भारी नुकसान होता है. बच्चों के व्यक्तित्व तथा कौशल विकास में भी इनका बुरा प्रभाव पड़ता है. किशोर छात्र-छात्राओं को इस संबंध में वैज्ञानिक एवं तर्कसंगत जानकारी दिया जाना आवश्यक है. इसके लिए आगामी 30 जून को स्थानीय नेशनल प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में प्रधानाध्यापकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. बाद में प्रधानाध्यापक अपने-अपने विद्यालयों में बच्चों को मर्यादित ढंग से जानकारी प्रदान करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >