महिला ने फंदे से लटक दी जान, परिजनों में मची चीख-पुकार

महिला ने फंदे से लटक दी जान, परिजनों में मची चीख-पुकार

संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर श्रीराम नगर कॉलोनी में पारिवारिक विवाद में महिला सपना कुमारी (24) ने फंदे से लटकर कर अपनी जान दे दी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतका के मायके वाले भी बेटी की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंच गये. मामले को लेकर मृतका की मां टुन्नी देवी ने थाने में एक लिखित शिकायत भी दी है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि वह कुछ देर बाद आकर आवेदन ले गयी है. उसका कहना है कि बुधवार को वह अपने परिवार के सदस्यों से बातचीत करने के बाद थाने में लिखित शिकायत देगी. जानकारी के अनुसार, बरूराज थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव की रहने वाली सपना कुमारी की शादी 2017 में राजेपुर के रहने वाले गजेंद्र मिश्रा के साथ हुई थी. दोनों को एक छह साल का बेटा सिद्धार्थ कुमार व बेटी लाडली ढाई साल की है. वर्तमान में दोनों भगवानपुर के श्रीराम कॉलोनी में किराये के मकान में रहते थे. इस बीच किसी विवाद को लेकर सपना ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी है. सदर थाने की महिला दारोगा ब्यूटी कुमारी ने शव का पंचनामा तैयार करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >