वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर जिले में बदल रहे मौसम से बच्चों में बुखार और डायरिया का प्रकोप बढ़ रहा है. मॉडल सरकारी और पीएचसी में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ी है. हर दिन की ओपीडी में 50 प्रतिशत से ज्यादा मरीज उल्टी दस्त और बुखार के आ रहे हैं. विभाग की ओर से भेजी गयी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गयी है. मुख्यालय ने सीएस को पीएचसी से लेकर मॉडल अस्पताल तक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है. वहीं चिकित्सकों का कहना है कि ऐसे मौसम में बीमारियां पाव पसारती है. सावधानी बरतने की जरूरत है. सदर अस्पताल में एक सप्ताह पहले करीब 1000 मरीजों की ओपीडी हो रही थी, जो अब बढ़कर 1300 के करीब हो गई है. इसमें अधिकतर मामले डायरिया और बुखार के हैं. सदर अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. चिन्मयी शर्मा ने बताया कि इस मौसम में बच्चों में डायरिया के केस सबसे ज्यादा हैं. लगभग 50 प्रतिशत से ज्यादा मरीज डायरिया के आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि बदले मौसम में डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी होने की संभावना ज्यादा रहती है. इसलिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीयें और तरल पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
