Video: भाई की साली से होली के दिन चुपके से की शादी, लोगों को लग गई भनक, फिर…

Video: युवक शुक्रवार को अपने बड़े भाई के ‎ससुराल में होली खेलने आया था. इसी दौरान उसने रात को अपने भाई के चचेरे ससुर की बेटी से चोरी-छिपे‎ शादी कर ली.

Video: बिहार के मुजफ्फरपुर से अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक लड़के की उसके बड़े भाई की साली से पकड़कर दोबारा शादी करा दी गई. होली के दिन वैशाली जिले का रहने वाला एक युवक अपने बड़े भाई की ससुराल आया था. यहां होलिका दहन वाले दिन उसने वहां मौजूद कुछ लोगों के बीच रात के अँधेरे में चुपके से अपने भैया की साली की मांग भर दी. इस बात की भनक जैसे ही गांव के लोगों को लगी सब एक साथ जमा हो गए और कहने लगे की शादी सबके बीच में होनी चाहिए. इसके बाद दोनों को गांव के एक मंदिर में लाकर फिर से शादी कराई गई. इस दौरान युवक कई बार अपने मुहं छिपाता हुआ दिखा. गांव के कई लोग उसके साथ सेल्फी लेते नजर आये. युवक की पहचान राकेश कुमार (23 वर्ष) के रूप में हुई है.

देखें Video:

लड़की के घरवालों ने क्या बताया

लड़की के परिजन ने बताया कि राकेश दो दिन पहले ही यहां आया हुआ था और रात के अंधेरे में छिपकर शादी कर रहा था. जिसकी जानकारी हमें थी. इसके बाद परिवार के अन्य लोगों और ग्रामीण को इस बात की जानकारी दी गई. गांव वालों ने फैसला किया कि दोनों की शादी गांव के मंदिर में होगी और इसका गवाह पूरा गांव बनेगा. पूरा मामला मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना क्षेत्र के रोहुआ पंचायत के छोटी कोठिया गांव का है. इस दौरान में मंदिर पर पूरा ग्रामीण और परिवार के लोग उपस्थित रहे और शादी ही रहे लड़के और लड़की के साथ में तस्वीर और सेल्फी तक लेते हुए नजर आए. अपने बड़े भाई के यहां ससुराल आए छोटे भाई के शादी की चर्चा सोशल मीडिया पर भी खूब हो रही है. वही शादी को लेकर युवक राकेश कभी मुंह को छिपाता हुआ दिखा तो कभी लोगों के साथ में सेल्फी लेता हुआ नजर आया.

इसे भी पढ़ें: Bihar Weather: अगले 24 घंटे बिहार के 12 जिलों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

इसे भी देखें: Video: बिहार में फिर वर्दी पर हमला, जहानाबाद में भयंकर बवाल, ईंट लगने से पुलिसकर्मी घायल

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: मुगल राजदरबार में अकबर ने शुरू कराया था होली का जश्न, औरंगजेब ने लगा दिया था प्रतिबंध

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >