मुजफ्फरपुर जंक्शन पर बिना लाइन लगे अब मिलेगा अनारक्षित टिकट, जानें कैसे

Bihar News: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. अब अनारक्षित टिकट खरीदने के लिए लंबी कतार में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी. रेलवे जल्द ही हैंड-हेल्ड डिवाइस से टिकट जारी करने की सुविधा शुरू करेगा, जिससे यात्री चलते-फिरते ही टिकट ले सकेंगे.

Bihar News: मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से लोकल ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. अब यात्रियों को अनारक्षित टिकट खरीदने के लिए टिकट काउंटर पर लंबी कतार में लगने या इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी. रेलवे जल्द ही स्टेशन पर हैंड-हेल्ड डिवाइस के माध्यम से टिकट जारी करने की नई सुविधा शुरू करने जा रहा है. रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यह सुविधा जल्द ही मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लागू होगी.

फिलहाल यह व्यवस्था महाकुंभ के दौरान भीड़ नियंत्रण के लिए पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और गया स्टेशन पर शुरू की गई है. इसे “चलता-फिरता टिकट काउंटर” भी कहा जा रहा है. रेलवे ने इसे यात्रियों की सुविधा को देखते हुए तेजी से लागू करने की योजना बनाई है. इससे न सिर्फ यात्रियों को राहत मिलेगी बल्कि रेलवे का राजस्व भी बढ़ेगा.

कैसे काम करेगी नई सुविधा?

स्टेशन पर तैनात रेलकर्मी हैंड-हेल्ड डिवाइस के माध्यम से यात्रियों के लिए अनारक्षित टिकट बनाएंगे. डिवाइस से कनेक्टेड पोर्टेबल प्रिंटर के जरिए तत्काल टिकट प्रिंट होकर यात्री को सौंप दिया जाएगा. इससे यात्रियों को टिकट खरीदने में आसानी होगी और उनके समय की बचत भी होगी.

पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों पर “मोबाइल यूटीएस” सेवा भी शुरू की गई है, जिसके तहत यात्री मोबाइल यूटीएस मशीन के साथ मौजूद रेलकर्मी से चलते-फिरते टिकट प्राप्त कर सकते हैं.

ये भी पढ़े: मुजफ्फरपुर को मिली 25 करोड़ की सौगात, इन 14 वार्डों की सड़कों की बदलेगी तस्वीर

यात्रियों को टिकट खरीदने में होगी सहूलियत

रेलवे की इस नई सुविधा से यात्रियों को टिकट लेने में अब किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. पहले से उपलब्ध परंपरागत टिकट काउंटर, एटीवीएम और यूटीएस मोबाइल ऐप के साथ अब यह नई व्यवस्था यात्रियों को अतिरिक्त सहूलियत देगी. रेलवे जल्द ही इसे पूरी तरह लागू करने की तैयारी में है, जिससे यात्रियों को टिकट लेने के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anshuman parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >