शेरपुर में पेट्रोल से भरा टैंकर पलटा, रिसाव होने से अफरा-तफरी

शेरपुर में पेट्रोल से भरा टैंकर पलटा, रिसाव होने से अफरा-तफरी

मुजफ्फरपुर.

सदर थाना क्षेत्र के शेरपुर में गुरुवार की देर शाम पेट्रोल टैंकर पलट गया. बताया जाता है कि आइओसीएल से पेट्रोल टैंकर लोड कर निकला. डिपो से महज 500 मीटर की दूरी पर एनएच किनारे बिजली ट्रांसफार्मर के पास पलट गया. टैंकर पलटने के बाद पेट्रोल का तेजी से रिसाव होने लगा. मौके पर अफरा तफरी की स्थिति हो गयी. सदर थाना की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची. अग्निशमन विभाग और आईओसीएल के वरीय अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे. तत्काल क्रेन के सहारे पलटे हुए पेट्रोल टैंकर को उठा कर वहां से हटा दिया गया. अग्निशमन विभाग के अधिकारी सुशील आलम ने बताया कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि सदर थाना क्षेत्र के शेरपुर मोड़ के समीप पेट्रोल से भरा एक पेट्रोल टैंकर पलट गया है. वह मौके पर पहुंचे तब तक पेट्रोल टैंकर को उठा लिया गया था. फिलहाल सब कुछ अब सामान्य हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >