मुजफ्फरपुर. इमलीचट्टी में यूपी के पान दुकानदार यूनिस खान पर हमला कर उनका हाथ तोड़ दिया गया. मामले में उसने प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. थानेदार सुभाष मुखिया ने बताया कि दोनों आपस में साला-बहनोई हैं. आरोपी भी यूपी के बिथौना का रहने वाला है. पूछताछ के बाद गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया. यूनिस ने बताया है कि वह वर्तमान में ब्रह्मपुरा मस्जिद के पास किराये के मकान में रहता है. उसकी इमलीचट्टी पर दुकान है. वह दुकान पर थे. इस बीच आरोपी ने वहां पहुंच कर हमला कर दिया. जिसमें वह जख्मी हो गया.
पान दुकानदार पर हमला कर हाथ तोड़ा , रिश्तेदार गिरफ्तार

पान दुकानदार पर हमला कर हाथ तोड़ा , रिश्तेदार गिरफ्तार
Copied link
पान दुकानदार पर हमला कर हाथ तोड़ा , रिश्तेदार गिरफ्तार