Saraswati Pooja 2025: सरस्वती पूजा पर दो ग्रहों का बन रहा दुर्लभ संयोग, रेवती नक्षत्र में होगी पूजा, जानें शुभ मूहूर्त

Saraswati Pooja 2025: सोमवार को वसंत पंचमी मनाई जाएगी. इस दिन दो ग्रहों का योग के साथ ही रेवती नक्षत्र का दुर्लभ योग बन रहा है. पंचमी तिथि के इस अद्भुत संयोग में मां सरस्वती का पूजन शुभदायक माना गया है. जानिए शुभ मूहूर्त.

Saraswati Pooja 2025: माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर सोमवार को वसंत पंचमी मनायी जाएगी. इस दिन सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 32 मिनट से सायं 5 बजकर 40 मिनट तक है. ज्योतिषाचार्य पं. प्रभात मिश्र ने कहा कि इस दिन शुभ मुहूर्त में मां सरस्वती की पूजा करनी चाहिए. इस वर्ष मकर राशि में सूर्य, बुध एक ही राशि में रहेंगे, ऐसे में दो ग्रहों का योग के साथ ही रेवती नक्षत्र शुभ योग में रहेगा. पंचमी तिथि के इस अद्भुत संयोग में मां सरस्वती का पूजन शुभदायक माना गया है. 

सरस्वती माता की चार भुजाए हैं, इसमें एक हाथ में माला, दूसरे में पुस्तक और दो अन्य हाथों में वीणा बजाती नजर आती हैं. सुरों की अधिष्ठात्री होने के कारण इनका नाम सरस्वती पड़ा. इस दिन मां सरस्वती के साथ-साथ भगवान गणेश, लक्ष्मी, कॉपी, कलम और संगीत यंत्रों की पूजा फलदायी माना जाता है. देवी सरस्वती के सत्व गुण संपन्न व विद्या की अधिष्ठात्री हैं. ब्रह्मवैवर्त पुराण में इस तिथि से अक्षरांभ, विद्यारंभ को सर्वश्रेष्ठ माना गया है. पूजा करने बाद सरस्वती माता के नाम से हवन करना चाहिए.

फलाें बाजार में रौनक, पूजा के लिए जमकर खरीदारी

सरस्वती पूजा को लेकर फलों के बाजार में रौनक है. बाजार समिति के होलसेल मंडी से इन दिनों बेर और केला का अधिक कारोबार हो रहा है. बाजार समिति में झारखंड सहित बिहार के विभिन्न हिस्सों से रोज चार हजार किलो बेर पहुंच रहा है. वहीं असम और लोकल केला के सात से आठ सौ घउद की रोज बिक्री हो रही है. पूजा को लेकर इन दिनों बेर की डिमांड अधकि है, लेकिन चार फरवरी के बाद से इसके कारोबार में गिरावट आ जायेगी. फिलहाल बाजार समिति में मुजफ्फरपुर से सटे जिले से काफी संख्या में कारोबारी केला और बेर की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं. बाजार समिति व्यवसायी संघ के अध्यक्ष विजय चौधरी ने कहा कि सरस्वती पूजा को लेकर बाजार में तेजी है. पूजा की समाप्ति के बाद से बाजार फिर औसत हो जाएगा.

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिये यहां क्लिक करें

50 रुपए से 20 हजार तक की मूर्ति तैयार

पूजा के लिए मां सरस्वती की 50 रुपए से लेकर 20 हजार तक की मूर्ति तैयार है, लेकिन सबसे अधिक डिमांड दो से चार हजार की मूर्तियों की हो रही है. शहर के दीवान रोड, साहू रोड और मालीघाट के मूर्ति मंडियों में पूजा आयोजक पहुंच रहे हैं और मूर्ति पसंद कर एडवांस दे रहे हैं. इस बार अजंता स्टाइल की मूर्तियों की डिमांड भी पहले की तरह है. मिट्टी की साड़ी और शृंगार वाली मूर्तियां अधिक पसंद की जा रही है. मूर्तिकार प्रह्लाद पंडित ने कहा कि रविवार की शाम से मूर्तियों की बिक्री शुरू हो जायेगी. फिलहाल पूजा आयोजक मूर्तियां पसंद करने पहुंच रहे हैं.

ALSO READ: Budget 2025: बिहार के लाखों कैंसर मरीज को होगा फायदा, सभी 38 जिलों में बनेगा डे केयर कैंसर सेंटर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >