सदर अस्पताल : सीएस कार्यालय, ब्लड बैंक सहित कई दफ्तर जलमग्न

सदर अस्पताल : सीएस कार्यालय, ब्लड बैंक सहित कई दफ्तर जलमग्न

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर मानसून के सक्रिय होते ही शनिवार को हुई मूसलाधार वर्षा ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी. दोपहर करीब 11 बजे से डेढ़ घंटे तक हुई तेज बारिश के कारण सदर अस्पताल परिसर पूरी तरह जलमग्न हो गया. नालियां उफनने लगीं और गंदा पानी अस्पताल के विभिन्न विभागों में घुस गया. बारिश के कारण सीएस कार्यालय, जिला पूर्णवास केंद्र, ब्लड बैंक सहित कई दफ्तरों में जलजमाव हो गया. कर्मियों को पानी के बीच काम करना पड़ा, जबकि मरीजों और उनके परिजनों को इलाज कराने में भारी परेशानी झेलनी पड़ी. अस्पताल परिसर झील जैसा नजर आ रहा था. मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर पर ले जाने में कठिनाई हुई. परिजनों को मजबूरन पानी में उतरकर मरीजों को लेकर जाना पड़ा. मॉडल अस्पताल से एमसीएच की ओर जाने वाले रास्ते पर भी पानी भर जाने से मरीजों की आवाजाही बाधित रही. अस्पताल कर्मियों का कहना था कि हल्की वर्षा में भी परिसर में पानी भर जाता है, लेकिन इस बार तेज वर्षा ने स्थिति और बदतर कर दी. मरीज व उनके परिजन अस्पताल की अव्यवस्था पर नाराज दिखे और संबंधित अधिकारियों से स्थायी समाधान की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Dipu

I am working as a senior reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on health, political, social, and current topics.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >