रेलवे : मुजफ्फरपुर जंक्शन पर एलिवेटेड रोड का पहला गार्डर चढ़ा

रेलवे : मुजफ्फरपुर जंक्शन पर एलिवेटेड रोड का पहला गार्डर चढ़ा

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर जंक्शन के विश्वस्तरीय पुनर्निर्माण परियोजना के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है. बुधवार को एलिवेटेड रोड का पहला गार्डर सफलतापूर्वक चढ़ा दिया गया. रांची से आए दो विशेष क्रेनों की मदद से इस काम को अंजाम दिया गया, जिसमें करीब तीन से चार घंटे का समय लगा. गार्डर चढ़ाने के दौरान निर्माण एजेंसी द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गये थे. इस कार्य को देखने के लिए रेलवे, आरएलडीए और निर्माण एजेंसी के इंजीनियरों की टीम मौजूद रही. गुरुवार को एक और गार्डर की लॉन्चिंग की जायेगी, जिससे एलिवेटेड रोड के निर्माण में और तेजी आयेगी. यह एलिवेटेड रोड जंक्शन के पुनर्विकास का एक अहम हिस्सा है, जो यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Devesh kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >