ब्रह्मपुरा में बंद घर से 1.75 लाख की संपत्ति चोरी

ब्रह्मपुरा में बंद घर से 1.75 लाख की संपत्ति चोरी

मुजफ्फरपुर . ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के दाउदपुर कोठी में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने लगभग 1.75 लाख की संपत्ति चोरी कर ली. गृहस्वामी सुयश कुमार ने इस संबंध में ब्रह्मपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस को दिए बयान में सुयश कुमार ने बताया कि उनके पिता का निधन बीते 10 सितंबर को हुआ था. वे अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए परिवार के साथ सीवान जिले में स्थित अपने पैतृक गांव गए हुए थे. इसी दौरान चोरों ने उनके बंद घर को निशाना बनाया. एक अक्टूबर को सुबह लगभग 10 बजे जब वे घर लौटे और ताला खोला, तो देखा कि पिछला बेडरूम की अलमारी का ताला टूटा हुआ था. जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे करीब डेढ़ लाख का सोना व चांदी की ज्वेलरी और करीब 20 हजार नकदी गायब था. थानेदार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >