ताला तोड़ उड़ा दी लाखों की संपति, सीसीटीवी में चोर कैद

ताला तोड़ उड़ा दी लाखों की संपति, सीसीटीवी में चोर कैद

मुजफ्फरपुर.

छठ पर्व के दौरान चाेरों ने बंद घर को निशाना बनाया है. अहियपुर थाना क्षेत्र के खानपुर बैद्यनाथपुर गांव में चोरों ने मिथिलेश साव के घर का ताला तोड़ कर नकदी समेत लाखों की सामान की चोरी कर ली. उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया कि वह तीन नवंबर को अपने गांव कटरा गये थे. तीन दिन बाद लौटे तो चोरों ने ताला तोड़ कर तीस हजार नकदी, सिलेंडर, पीतल का बर्तन समेत कई सामान की चोरी कर ली. वही दूसरी प्राथमिकी अखाड़ाघाट एफसीआइ गली के मुकेश कुमार ने करायी है. बताया कि उनकी शेखपुर में फर्नीचर की दुकान है. चोरों ने उनकी दुकान का ताला काट कर एक लाख पांच नकदी , फैन सहित कई सामान की चोरी कर ली. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है. वह जब दुकान पर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा था. उन्होंने डायल 112 को फोन कर सूचना दी.

——————

नौकरी के नाम पर 53 हजार ठगे

मुजफ्फरपुर.

अहियापुर के एकता नगर निवासी कोमल कुमारी ने नौकरी देने के पर 53 हजार ठगी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया कि फेसबुक के माध्यम से पार्ट टाइम जॉब का ऑफर देखा. उससे बारी बारी से 53 हजार रुपये की ठगी कर ली गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >