Pahalgam Attack: 3 घंटे पहले ही निकले थे, हमले की बात सुन हुए बेहोश, 350KM दूर भागकर ली सांस, पढ़िए जुबानी…

Pahalgam Attack: पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले से कुछ घंटे पहले ही बिहार के तीन युवक घाटी छोड़कर निकले थे. जब उन्हें हमले का पता चला, वे बेहोश हो गए. कश्मीर छोड़कर सीधा 350 किलोमीटर दूर ही सांस लिया. पढ़िए दोस्तों की जुबानी…

Pahalgam Attack: “जाको राखे साईयां मार सके न कोय”, यह कहावत ठीक उन तीन दोस्तों पर बैठती है, जो कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से महज तीन घंटे पहले उस जगह से निकले थे, जहां हमला हुआ था. सोचिए उस व्यक्ति पर क्या बीत रही होगी, जो कुछ ही घंटे पहले उस जगह को छोड़ा. हमले के दिन ही मुजफ्फरपुर के कुढ़नी के रहने वाले चंदन कुमार अपने दो साथियों के साथ पहलगाम के बैसरन घाटी घूमने गए, लेकिन अटैक से महज 3 घंटे पहले वो तीनों वहां से निकल गए. 

सुनिए मौत के मुंह से निकले चंदन की जुबानी

चंदन ने बताया, “वे अपने रिश्तेदार हाजीपुर के रहने वाले राहुल चौधरी और एक दूसरे मित्र के साथ पहलगाम के बैसरन घाटी घूमने गए थे. उस जगह को मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है. सुबह करीब 10 बजे तीनों वहां पहुंचे. घाटी में काफी चहल-पहल थी. युवा जोड़े और सैलानी प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रहे थे, रिल्स बना रहे थे, कुछ लोग पिकनिक भी मना रहे थे.” करीब तीन घंटे घाटी में बिताने के बाद दोपहर एक बजे वे लोग वहां से होटल की बढ़ गए. होटल लौटे तो वहां के स्टाफ ने बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले की जानकारी दी. यह सुनते ही तीनों के होश उड़ गए. काफी देर तक तीनों कुछ बोल नहीं पा रहे थे. इसके बाद होटल से सामान समेटा और एक निजी गाड़ी किराए पर लेकर तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हो गए. करीब 12-13 घंटे के सफर के बाद वे दिल्ली पहुंचे. रास्ते में डर इतना हावी था कि 350 KM आगे जाकर ही गाड़ी से उतरे. उन्हें लग रहा था कि वे मौत के मुंह से लौटे हैं. तीनों दोस्तों ने अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन अब वे नहीं जाएंगे.

पीएम मोदी ने आतंकियों को दिया करारा जवाब

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी ने गुरुवार को बिहार की धरती से इसपर खुलकर बात की है. पीएम मोदी ने खुले मंच से आतंकियों को जवाब दिया. पीएम मोदी ने साफ कर दिया कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और जो भी देश इंसानियत में थोड़ा भी विश्वास रखता है, वो आज भारत के साथ खड़ा रहेगा. संबोधन शुरू करने से पहले पीएम मोदी ने सभी लोगों से कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने की अपील की. कुछ सेकेंड तक मौन रहकर सभी ने मृतको को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद पीएम मोदी ने सभा को संबोधित किया. अपने संबोधन के दौरान उन्होंने पहलगाम में हमला करने वाले आतंकियों को साफ संदेश दे दिया. पीएम मोदी ने कहा, “पहलगाम आतंकी हमले के दोषियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है. आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलकर रहेगी. आतंकी हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने भाई, किसी ने जीवनसाथी खोया. आज सभी की मौत पर कारगिल से कन्याकुमारी तक हमारा आक्रोश एक जैसा है.

ALSO READ: PM Modi Speech: 10 प्वॉइंट्स में पढ़ें पीएम मोदी का पूरा भाषण, आतंकवाद से लेकर मखाना तक…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >