लोको पायलट के घर से 30 लाख के जेवर चोरी, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

मुजफ्फरपुर के छाता चौक स्थित एक किराए के मकान में रेलवे के असिस्टेंट लोको पायलट के घर से करीब 30 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है.

मुजफ्फरपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के छाता चौक स्थित आबकारी थाना के सामने रहने वाले रेलवे के असिस्टेंट लोको पायलट विजय कुमार के किराए के मकान में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

ससुराल से लौटे तो टूटा मिला घर का ताला

पीड़ित विजय कुमार ने बताया कि वह किसी काम से अपने ससुराल गए हुए थे. जब वापस लौटे तो मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला. घर के अंदर जाने पर देखा कि आलमारी का लॉक भी तोड़ा गया था.

चोर आलमारी में रखे उनकी पत्नी, बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के सोने-चांदी के जेवरात तथा कीमती लॉकेट चोरी कर ले गए. चोरी गए सामान की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: लीची बागान में संदिग्ध स्थिति में पेड़ से टंगा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

स्मैकियों पर जताया शक, पुलिस कर रही जांच

घटना के बाद पीड़ित ने काजीमोहम्मदपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि मकान के आसपास एक गैरेज है, जिसके पीछे अक्सर नशेड़ियों और स्मैकियों का जमावड़ा लगा रहता है. उन्होंने आशंका जताई कि सूने घर का फायदा उठाकर इन्हीं लोगों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया होगा.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

काजीमोहम्मदपुर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में BPSC परीक्षा में सफलता, जिले के दो युवाओं ने बढ़ाया मान

इलाके में दहशत, किरायेदारों में चिंता

घटना के बाद आसपास के लोगों और अन्य किरायेदारों में भी दहशत का माहौल है. लोगों का कहना है कि आबादी वाले इलाके में इस तरह की बड़ी चोरी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है.

स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और इलाके में सक्रिय अपराधियों पर कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें: कांटी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >