Muzaffarpur News: फोरलेन होगा रेवा घाट पर बना पुल, छपरा जाना हुआ और भी आसान

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर- छपरा एनएच-722 स्थित रेवाघाट बना पुल अब फोरलेन हो जाएगा. इससे मुजफ्फरपुर से छपरा जाने में काफी आसानी होगी. साथ ही नए पुल के निर्माण से जाम की समस्या में भी काफी सुधार होगा.

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर से छपरा जाना और सुगम होगा. इसको लेकर एक और नये पुल का निर्माण किया जायेगा. वर्तमान पुल की चौड़ाई कम होने के कारण वहां जाम की समस्या होती है. मुजफ्फरपुर- छपरा एनएच-722 स्थित रेवाघाट पर नये पुल निर्माण को लेकर एनएचएआई ने इसकी कवायद शुरू कर दी है. अभी यह एनएच टू लेन है जिसे फोरलेन करने का प्रस्ताव है. वर्तमान में रेवाघाट पर जो पुल है, उसका निर्माण 2001 में पथ निर्माण विभाग ने किया था.

रहती है जाम की समस्या

2019 में इस एनएच का निर्माण किया गया था, लेकिन उस समय एनएचएआइ ने पुल नहीं बनाया वर्तमान पुल की चौड़ाई कम होने के कारण भारी वाहनों के आने पर जाम की समस्या होती है. उस समय इस परियोजना में पुल निर्माण को शामिल नहीं किया गया था. अब जाकर पुल बनाने की प्रक्रिया एनएचएआइ की और से शुरू कर दी गयी है. इसको लेकर एनएचएआइ ने डीपीआर और बजट बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया. 

सरैया के तीन प्रखंडों का खतियान मांगा

इसके निर्माण को लेकर एनएचएआइ छपरा के परियोजना निदेशक ने जिला अभिलेखागार पदाधिकारी को पत्र भेजकर मामले से अवगत कराते हुए सरैया प्रखंड के तीन गांवों का खतियान मांगा है. इसी आधार पर डीपीआर और बजट तैयार करने की बात कही गई है. इसमें सरैया प्रखंड के बसतपुर, सहिलापट्टी और अजोधपुर उर्फ इब्राहिमपुर गांव का खतियान मांगा गया है. इसके अलावा सारण जिला के परसा के छह गांवों का खतियान भी संबंधित जिले के पदाधिकारी से मांगा है.

मुजफ्फरपुर से जुड़ी ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मुजफ्फरपुर से जुड़ी दूसरी खबर भी पढ़ें

मुजफ्फरपुर से शिवहर तक 44 किलोमीटर फोरलेन सड़क बनाई जाएगी. इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है. पथ निर्माण विभाग को इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी. इसे लेकर सर्वे का काम शुरू हो चुका है. सड़क चौड़ीकरण को लेकर भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता को देखते हुए इसका आकलन किया जा रहा है. जिला अंतर्गत पथ निर्माण विभाग-एक और दो को 10-10 किलोमीटर, जबकि शिवहर जिले के पथ निर्माण विभाग को शेष सड़क बनाने की जिम्मेदारी मिल सकती है.

ALSO READ: Bihar Land Survey: इस वजह से जमीन सर्वे के लिए किये जा रहे आवेदन नहीं हो रहे अपलोड, विभाग ने बताया सबकुछ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >