मुजफ्फरपुर: ATM में सेना के जवान से ठगी, मदद के बहाने डेबिट कार्ड बदला और खाते से उड़ाये 58 हजार

मुजफ्फरपुर में ATM से पैसे निकालते समय सेना के एक जवान ठगी का शिकार हो गए. मदद के बहाने उनका डेबिट कार्ड बदलकर खाते से ₹58 हजार की रकम निकाल ली गई. पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है.

मुजफ्फरपुर: सदर थाना क्षेत्र में शातिरों ने ATM से निकासी कATM में सेना के जवान से ठगी, मदद के बहाने डेबिट कार्ड बदला और खाते से उड़ाये 58 हजाररने पहुंचे सेना के एक जवान को ठगी का शिकार बना लिया. मदद करने के बहाने जवान का डेबिट कार्ड बदल लिया गया. इसके बाद उनके खाते से दो बार में कुल 58 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी. पीड़ित जैतपुर थाना क्षेत्र निवासी पंकज कुमार ने सदर थाना में शिकायत दर्ज करायी है.

ATM में कार्ड फंसा तो मदद के बहाने पहुंचा शातिर

पीड़ित के अनुसार, वह भगवानपुर चौक स्थित ATM से पैसे निकालने पहुंचे थे. इसी दौरान उनका कार्ड मशीन में फंस गया. तभी एक अज्ञात व्यक्ति ATM के अंदर पहुंचा और मशीन पर लिखे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने की बात कही.

जवान ने दिये गये नंबर पर कॉल किया. फोन उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक मैनेजर बताते हुए उन्हें तत्काल बैंक आने को कहा. इसी दौरान ATM के अंदर मौजूद व्यक्ति ने कथित तौर पर चालाकी से जवान का डेबिट कार्ड बदल लिया.

दो बार में खाते से निकाले 58 हजार रुपये

ATM से निकलने के कुछ देर बाद पंकज कुमार के मोबाइल पर खाते से रुपये निकाले जाने के मैसेज आये. पहले 50 हजार रुपये और उसके बाद आठ हजार रुपये की निकासी की गयी. इस तरह खाते से कुल 58 हजार रुपये निकल गये.

मैसेज मिलने के बाद जब वह वापस ATM पहुंचे तो मशीन में उनका कार्ड नहीं था. इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की.

CCTV फुटेज से शातिरों की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस ने ATM में लगे CCTV कैमरे के फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है. फुटेज के जरिए घटना में शामिल व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें

मुजफ्फरपुर: अहियापुर जमीन विवाद में अब तक 28 प्राथमिकी, जेसीबी मालिक गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Premanshu shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >