एसकेएमसीएच के पुर्जा काउंटर पर स्टाफ से बदसलूकी, दो घंटे तक काउंटर बंद

एसकेएमसीएच के पुर्जा काउंटर पर स्टाफ से बदसलूकी, दो घंटे तक काउंटर बंद

मुजफ्फरपुर.

एसकेएमसीएच के पुर्जा काउंटर पर मरीजों के तीमारदारों ने स्टाफ से बदसलूकी की. इससे पुर्जा काउंटर स्टाफ ने करीब दो घंटे तक बंद कर दिया गया, जिससे करीब 300 से अधिक मरीजों को लौटना पड़ा. घटना के अनुसार अस्पताल के पुर्जा काउंटर पर कुछ तीमारदारों ने महिला कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की और गाली-गलौच की. इस घटना के बाद काउंटर पर कार्यरत स्टाफ ने अपनी सुरक्षा के लिए काउंटर बंद कर दिया. काउंटर बंद होने के कारण मरीजों को पर्ची लेने में दिक्कत हुई. मरीजों का कहना था कि वह भाड़ा लगा कर दूर से आए हैं. उनका पुर्जा नहीं कट रहा है. इस कारण उसे इलाज में विलंब हो रहा है. मरीज के परिजनों का कहना था कि ओपीडी का समय खत्म होने के बाद उनका इलाज नहीं होगा. इसपर उन्होंने नाराजगी जतायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >