दो शराब धंधेबाज से शराब व एक स्कूटी बरामद

कांटी प्रखंड के पानापुर करियात थाना पुलिस ने दो शराब धंधेबाज को शराब और एक स्कूटी के साथ सोमवार को गिरफ्तार किया.

कांटी.कांटी प्रखंड के पानापुर करियात थाना पुलिस ने दो शराब धंधेबाज को शराब और एक स्कूटी के साथ सोमवार को गिरफ्तार किया.थाना प्रभारी रविकांत ने बताया कि पानापुर निवासी नितेश कुमार उर्फ प्रद्युमन को विदेशी शराब और छीतरपट्टी निवासी मो कलाम को चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है.उन्होंने ने बताया कि स्कूटी में रखा लगभग डेढ़ लीटर विदेशी शराब के साथ नितेश कुमार उर्फ प्रद्युमन को गिरफ्तार किया गया.वहीं लगभग एक लीटर चुलाई शराब के साथ मो कलाम को गिरफ्तार किया गया.थाना प्रभारी रविकांत ने बताया कि नितेश कुमार उर्फ प्रद्युमन पूर्व में भी शराब कांड में जेल जा चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >