Land Registry: मुजफ्फरपुर में कल तक स्लॉट बुक, जानें जमीन रजिस्ट्री कराने वालों की कितनी दस्तावेज पेंडिंग

Land Registry: नियम में बदलाव से संबंधित सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टलने के बाद भी भीड़ से नहीं मिल रही मुक्ति, रात दस बजे तक खुला रहा ऑफिस

Land Registry: मुजफ्फरपुर. जमीन रजिस्ट्री के नियम में बदलाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई आठ अक्तूबर तक टल गयी है. बावजूद, जमीन की खरीद-बिक्री करने वालों की भीड़ नहीं कम रही है. बुधवार को भी काफी भीड़ उमड़ी. लगभग 300 दस्तावेजों की रजिस्ट्री हुई. इसके बावजूद अभी भी पांच सौ के आसपास दस्तावेज पेंडिंग है.

बुधवार को 300 के आसपास रजिस्ट्री होने के कारण रात के 10 बजे तक ऑफिस खुला रहा. दूसरी तरफ, रजिस्ट्री के लिए मिलने वाला ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट का स्लॉट 27 सितंबर तक के लिए बुक हो गया है. अब रजिस्ट्री कराने वाले को 28 या फिर इसके बाद की तिथि मिलेगी.

दो पक्ष आपस में भिड़े, हुई मारपीट

बुधवार की दोपहर में जमीन रजिस्ट्री करने व कराने पहुंचे दो पक्षों के बीच तू-तू, मैं-मैं के बाद मारपीट हो गयी. रजिस्ट्री ऑफिस परिसर से शुरू विवाद कलेक्ट्रेट तक पहुंच गया. दोनों पक्ष में शामिल चार से पांच लोग एक-दूसरे के बीच गाली-गलौज करते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंचे.

Also Read: Bihar News: पति-पत्नी के झगड़े में आठ वर्षीय पुत्र की दर्दनाक मौत, पिता ने बेटे को उठाकर किऊल नदी में फेंका

हालांकि, मारपीट की घटना के बाद जैसे ही मौके पर आसपास में तैनात सुरक्षाकर्मी पहुंचे कि सभी वहां से बाइक पर सवार होकर फरार हो गये. बताया जाता है कि एसकेएमसीएच के आसपास किसी प्लॉट की रजिस्ट्री में गड़बड़ी करने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. दोनों में से किसी पक्ष ने पुलिस में इसकी शिकायत नहीं की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >