नगर थानेदार बने इंस्पेक्टर कमलेश

नगर थानेदार बने इंस्पेक्टर कमलेश

मुजफ्फरपुर . नगर थानेदार इंस्पेक्टर शरत कुमार को हटा दिया गया है. उनकी जगह इंस्पेक्टर कमलेश कुमार को थाने की कमान सौंपी गयी है. वह शिवहर जिला से बदलकर आए हैं. वहां, ट्रैफिक व एससी एसटी थानेदार की भूमिका पहले निभा चुके हैं. वहीं, इंस्पेक्टर शरत कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया है. इधर, काजीमोहम्मदपुर थानेदार जयप्रकाश सिंह का शिवहर तबादला होने के बाद उनकी जगह सीतामढ़ी से बदलकर आए इंस्पेक्टर नवलेश कुमार आजाद को थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है. इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सदर ए के अंचल निरीक्षण व मनीष कुमार को नगर अंचल निरीक्षक बनाया गया है. एसएसपी सुशील कुमार ने सभी इंस्पेक्टर को 24 घंटे के अंदर में अपने नव पदस्थापन पर योगदान देने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >