खेत में छुपाई गयी भारी मात्रा में शराब बरामद

पारू थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में रविवार की देर रात खेत में बिक्री के लिए भारी मात्रा में शराब रखे जाने कीसूचना पर पुलिस ने छापेमारी की़

प्रतिनिधि, पारू थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में रविवार की देर रात खेत में बिक्री के लिए भारी मात्रा में शराब रखे जाने कीसूचना पर पुलिस ने छापेमारी की़ इस दौरान 648 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी़ मामले में पुलिस ने आधा दर्जन नामजद सहित नौ धंधेबाज के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की. थाना प्रभारी मोनू कुमार ने बताया कि रविवार की देर रात मटिहानी गांव के एक खेत से बिक्री के लिए छुपाकर रखी गयी विदेशी शराब की सूचना मिली. छापेमारी में छुपाकर रखी गई 648 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी़ मामले में थाना क्षेत्र के कटारू गांव के विक्रम राय, मटिहानी गांव के गिरीश राय, अरुण राय, दिलीप राय, निरंजन राय तथा छाप गांव के मुकेश सहनी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >