घर की खिड़की व ग्रिल उखाड़ कर चोरी करने वाला हिस्ट्रीशीटर किशन गिरफ्तार

History-sheeter Kishan arrested for theft

संवाददाता, मुजफ्फरपुर शहर में घरों की खिड़कियां व ग्रिल उखाड़ कर चोरी करने वाले हिस्ट्रीशीटर चोर को सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान काजीमाेहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर निवासी किशन साह के रूप में किया गया है. केस के आइओ दारोगा दीपक कुमार काे गुप्त सूचना मिली थी कि शातिर चोर किसन अपने घर पर है. देर रात छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के बाद उसे काेर्ट में पेश किया गया. वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. दारोगा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किशन काे चिह्नित कर लिया गया है. दारोगा ने बताया कि किशन सदर, नगर समेत कई थानों से पूर्व में जेल जा चुका है. बताया कि सदर थाना क्षेत्र के साकेतपुरी रोड नंबर-3 स्थित जयप्रकाश सिंह के किराये के मकान में इस साल 25-26 मई की रात खिड़की का ग्रिल उखाड़ कर चोरी हुई थी. जिसमें उनकी संलिप्तता मिली थी. पड़ोसियों से सूचना मिली थी. घटना काे लेकर जय प्रकाश सिंह ने सदर थाने में प्राथमिकी कराई थी. पुलिस की जांच में सामने आया कि किशन ने तीन साथियों संग मिलकर चोरी की वारदात काे अंजाम दिया था. दारोगा ने बताया कि घटना में दाे चाेर काे पूर्व में जेल भेजा जा चुका है. यहां से उसने जेवरात, नकदी, करीब 400 यूएसडी सहित अन्य सामान की चोरी कर ली थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >