अभी दो दिन लू की स्थिति, उसके बाद तापमान में आयेगी कमी

Heat wave conditions for two days

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर मॉनसून को लेकर लोगों का इंतजार और बढ़ गया है. मंगलवार को भी उमस और प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल रहे. हालांकि अभी भी गर्मी से तत्काल राहत मिलने की उम्मीद कम है. मौसम विभाग की ओर से अगले 23 जून तक का पूर्वानुमान जारी किया गया है. इसके तहत उत्तर बिहार के जिलों में हल्की लू की स्थिति बनी रहेगी. वहीं दो दिनों के बाद लू में कमी आ सकती है. पूर्वानुमान के तहत 20-21 जून को उत्तर बिहार के जिलों के अधिकांश जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. उसके बाद वर्षा की सक्रियता में वृद्धि होगी. इस अवधि में 37 से 39 डिग्री तक पारा की स्थिति रहने का अनुमान है. वहीं 20 से 25 किमी. की रफ्तार से पूरवा हवा चलेगी. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री रहा. बता दें कि मौसम में हो रहे, बदलाव के कारण लगातार मॉनसून के दस्तक का समय आगे की ओर बढ़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >