मुजफ्फरपुर . काजी मोहम्मदपुर थाना के माड़ीपुर निवासी दीपक कुमार ने अपने क्रेडिट कार्ड से 10 हजार रुपए की ठगी की शिकायत पुलिस में दर्ज करायी है. पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने हाल ही में अपने क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किया था, लेकिन बाद में उन्हें अपने खाते से 10 हजार रुपये की अनधिकृत निकासी का पता चला. उन्हें अननोन नंबर से लिंक भेजा गया जैसे ही लिंक को खोला की 10 हजार रुपया कट गये. जिसके बाद पीड़ित काजीमोहम्मदपुर में अज्ञात नंबर पर प्राथमिकी कर्ज करायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
