नये सिलिंडर में रिसाव; आंगन में रखते ही ब्लास्ट, दो मासूम समेत छह लोग झुलसे

exploded as soon as it was placed in the courtyard

फोटो : दीपक

हादसा

सदर थाना क्षेत्र के माधोपुर सुस्ता गांव में हुई दुर्घटना

हादसे के बाद एसकेएमसीएच में पांच लोग इलाजरत

गंभीर रूप से झुलसे मनीष की हालत बनी है नाजुक

फायर ब्रिगेड की तीन दमकल ने आग पर पाया काबू

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

सदर थाना क्षेत्र के माधोपुर-सुस्ता गांव में; नये सिलिंडर में रिसाव होने से, इसे आंगन में रखते ही ब्लास्ट हो गया. हादसे में दो परिवारों के दो बच्चे समेत छह लोग गंभीर रूप से झुलस गये. चार घर भी राख हो गये. सामान व नकदी का बड़ा नुकसान हुआ है. झुलसे लोगों में रामजी पासवान (32), उनकी पत्नी रिंकू (28), बेटा गौतम (6), बेटी ज्योति (9), भतीजा मनीष (22) व उसकी पत्नी मानसी (18) हैं. मनीष की स्थिति गंभीर है. उसका इलाज तुर्की स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है. बाकी एसकेएमसीएच में इलाजरत हैं. रिंकू व गौतम की हालत भी नाजुक है. एसकेएमसीएच के डॉक्टरों के अनुसार रिंकू 70 प्रतिशत, गौतम 60 प्रतिशत, रामजी पासवान 35 प्रतिशत, ज्योति 15 प्रतिशत, मानसी 15 प्रतिशत व मनीष 75 प्रतिशत से अधिक झुलसा है.

गैस खत्म होने पर लाये थे नया सिलेंडर

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि रामजी के घर में गैस शुक्रवार सुबह खत्म हो गयी. वह नया सिलिंडर लेकर आये. उसमें रिसाव हो रहा था. रेगुलेटर लगाने के बाद जैसे ही लाइटर जलाया, सिलिंडर ने आग पकड़ ली. वह किचन से सिलिंडर निकाल कर आंगन में रखे. कुछ ही सेकेंड में वह ब्लास्ट कर गया. इसके बाद आग चारों तरफ फैल गया.फूस व करकट का घर होने से लोगों को निकलने का मौका ही नहीं मिला. सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना सुबह 8:05 मिनट पर मिली. दो छोटी एक बड़ी दमकल गाड़ी को घटनास्थल पर भेजा. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया. क्षतिग्रस्त सामान का आकलन किया जा रहा है.

दस दिन पहले शादी, खुशी काफूर हुई

इस घटना ने नवविवाहित जोड़े पर भी आफत ला दी है. मानसी ने बताया कि दस दिन पहले ही उनकी शादी मनीष से हुई थी और इस हादसे में दोनों बुरी तरह झुलस गये हैं. राकेश कुमार ने बताया कि घटना होते ही करीब 15 मिनट के भीतर फायर बिग्रेड व पुलिस को सूचना दी गई थी. हालांकि, फायर बिग्रेड की टीम को घटनास्थल तक पहुंचने में 30 मिनट लग गया. जब तक दमकल की गाड़ियां पहुंचीं, तब तक चारों घर राख हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >