मुजफ्फरपुर से रजनीश की रिपोर्ट
Pankaj Market Puja Pandal: मुजफ्फरपुर शहर के पंकज मार्केट स्थित पूजा स्थल पर इस वर्ष होने वाली दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियों का विधिवत आगाज हो गया है. साथी परिषद दुर्गा पूजा समिति की ओर से शुक्रवार की देर शाम पहली बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में पूजा को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा और विमर्श किया गया.
दिवंगत निदेशक पंकज कुमार को दी गई श्रद्धांजलि
बैठक की शुरुआत में समिति के मुख्य संरक्षक सह जीडी मदर इंटरनेशनल स्कूल के दिवंगत डायरेक्टर पंकज कुमार के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया. सभी सदस्यों ने उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके साथ ही सर्वसम्मति से अरविंद अकेला को नया मीडिया प्रभारी बनाए जाने की आधिकारिक घोषणा की गई.
गुफा की थीम पर तैयार होगा विशेष पंडाल
समिति के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने बताया कि इस बार भक्तों को कुछ बिल्कुल अलग और अनूठा नजारा देखने को मिलेगा. इस वर्ष पूजा पंडाल में गुफा की विशेष थीम तैयार की जा रही है. इस गुफा से निकलती हुई मां दुर्गा का भव्य स्वरूप साक्षात राक्षस का संहार करते हुए नजर आएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा.
शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन पर जोर
बैठक में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पूजा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए अपनी बहुमूल्य राय रखी. इस अवसर पर अनिल चौधरी, सोहन पोद्दार, आनंद उर्फ राजा चौधरी, राजकुमार चौधरी लाल, आचार्य विनोदानंद झा और कमल गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे
यह भी पढ़ें... सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा सीतामढ़ी: जिला परिषद पति की 8 गोली मारकर हत्या
