बीबीगंज में बच्चा चोर के संदेह में विक्षिप्त युवक को पीटा

Deranged youth beaten up

मुजफ्फरपुर . सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज इलाके में बच्चा चोरी के आरोप में एक विक्षिप्त युवक को लोगों ने पकड़ कर जमकर पिटाई कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से बचाकर थाने ले आयी. पूछताछ के दौरान युवक बच्चा चोरी करने की बात से इनकार किया है. घटना को लेकर बताया जाता है कि बीबीगंज से एक 11 साल का बच्चा कुछ देर के लिए लापता हो गया. हालांकि, बच्चा बाद में मिल गया, लेकिन स्थानीय लोगों ने उक्त युवक पर बच्चा को गायब करने का आरोप लगाकर उसकी जमकर पिटाई कर दिया. पुलिस फिलहाल उससे थाने में पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है. उसके परिजनों को थाने पर बुलाया गया है. प्रारंभिक जांच में युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN

CHANDAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >