दोपहर वेदर अलर्ट: 40 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से चलेगी आंधी, 13 जिलों में मानसूनी बारिश, ठनका भी गिरेगा

Bihar Weather Alert Today: बिहार में मानसून की सक्रिय गतिविधि देखी जा रही है. कई जिलों में काले बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने दोपहर में अलर्ट जारी करते हुए कुछ जिलों को येलो जोन में रखा है. जानिए आज आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम?

Bihar Weather Alert Today: IMD ने 3 जुलाई के लिए बिहार के 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में गरज-चमक, हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. वहीं मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के कई जिलों के लिए फिलहाल कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है. 

3 जुलाई: कहां अलर्ट, कहां राहत?

मौसम विभाग की तरफ से जारी वेदर अलर्ट मैप, फोटो- imd

येलो अलर्ट

  • पश्चिम चंपारण
  • पूर्वी चंपारण
  • गोपालगंज
  • सीवान
  • सारण
  • पटना
  • गया
  • नालंदा 
  • बेगूसराय
  • जहानाबाद
  • लखीसराय 
  • शेखपुरा
  • नवादा

इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है. येलो अलर्ट का मतलब है कि मौसम अचानक बदल सकता है, इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है.

इन जिलों में कोई चेतावनी नहीं

  • मुजफ्फरपुर
  • दरभंगा
  • समस्तीपुर
  • सीतामढ़ी
  • मधुबनी
  • वैशाली
  • पूर्णिया
  • कटिहार
  • किशनगंज
  • सुपौल
  • भोजपुर
  • बक्सर
  • रोहतास
  • कैमूर
  • औरंगाबाद
  • अरवल

हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि इन इलाकों में बारिश बिल्कुल नहीं होगी. स्थानीय स्तर पर बादल छाने और हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.

यह भी पढे़ं: “समय आ गेलऊ ह… सोना बेच के लोहा खरीदे के”, हथियार के साथ रील बनाने वाला युवक गिरफ्तार

बारिश के दौरान क्या करें?

लोगोंं के लिए जारी निर्देश, फोटो- एआई
  • बिजली चमकने पर खुले में न रहें.
  • पेड़ के नीचे खड़े न हों.
  • खेत में काम कर रहे हों तो सुरक्षित स्थान पर चले जाएं.
  • मौसम अपडेट देखते रहें.

अगले कुछ दिनों तक सक्रिय रहेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में मानसून सक्रिय बना हुआ है. आने वाले दिनों में भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. ऐसे में लोगों को रोजाना मौसम विभाग की ताजा चेतावनी पर नजर रखने की सलाह दी गई है.

आज का मौसम एक नजर में…

  • अलर्ट: येलो
  • हवा: 30-40 किमी/घंटा
  • बारिश: हल्की से मध्यम
  • खतरा: गरज-चमक

यह भी पढे़ं: गरीबनाथ मंदिर जाने वाले ध्यान दें… श्रावणी मेले में प्लास्टिक ग्लास बैन, बाइक से आने वालों की ‘नो एंट्री’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >