Bihar Politics: कानू-हलवाई समाज ने राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर दिखाई एकता, परिवर्तन सम्मेलन का हुआ आयोजन

Bihar Politics: बिहार की सक्रिय राजनीति में हिस्सेदारी की मांग को लेकर कानू-हलवाई संघर्ष सेना की तरफ से आज मुजफ्फरपुर के माड़ीपुर में परिवर्तन सम्मेलन का आयोजन हुआ. इसमें राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Politics: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव है. इसको लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने कमर कस लिया है. पार्टियां अपने-अपने हिस्सों की तैयारी में जुट गई है. इसी बीच बिहार के मुजफ्फरपुर में कानू समाज का प्रतिनिधित्व करने वाला संगठन कानू-हलवाई संघर्ष सेना का परिवर्तन सम्मेलन आयोजित हुआ. कार्यक्रम का आयोजन मुजफ्फरपुर जिले के माड़ीपुर चौक स्थित एस. के. बैंक्वेट हॉल में हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में राजद के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता शामिल हुए. वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में राजद के मुजफ्फरपुर युवा नगर अध्यक्ष विकास गुप्ता कार्यक्रम में हिस्सा लिए. संगठन के अनुसार, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कानू-हलवाई समाज को राजनीतिक भागीदारी दिलाना है.

राजनीतिक हिस्सेदारी की मांग

कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों को फूल-माला और अंगवस्त्र देकर संगठन के तमाम नेतागणों ने किया. इस दौरान मुख्य अतिथि गोपाल प्रसाद गुप्ता कानू-हलवाई संघर्ष सेना के कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए भरोसा दिलाया और कहा कि अब कानू-हलवाई समाज को पूरे बिहार में राजनीतिक हिस्सेदारी मिलेगी. इसके लिए वह अपने स्तर से मदद करेंगे. सभी नेताओं ने एक-एक कर अपनी बातें रखीं. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक संजीव कानू ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे समाज को हमेशा से राजनीतिक रूप से ठगा गया है. इस बार हम लोगों ने ठान लिया है, हमें भी बिहार में राजनीतिक पहचान मिले. हमारे समाज की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित हो. इसके लिए उन्होंने अपने संगठन और समाज के लोगों से अपील की कि सभी लोग एकत्रित रहें. हाथ में हाथ मिलाए अपने संगठन को मजबूत बनाएं. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई 

इसके अलावा कानू-हलवाई संघर्ष सेना के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण कानू ने भी लोगों से संगठित रहने की अपील की. साथ ही कहा कि इस बार हमें एकता का परिचय देते हुए बिहार की राजनीति में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सेदारी लेनी है. बता दें, इस कार्यक्रम के जरिए संगठन ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय की.

ALSO READ: Budget 2025 में बिहार के लिए ये हैं 5 बड़े ऐलान, एयरपोर्ट से लेकर मखाना बोर्ड तक का हो गया इंतजाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >