अब थानों में नहीं, हर शनिवार को अंचल में होगा भूमि विवाद का निपटारा, विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान

Bihar Bhumi: विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कार्यकाल के शुरुआती 100 दिनों में पहले हर प्रमंडल और फिर हर जिला में जनता के बीच जाकर संवाद किया जायेगा. इससे भूमि विवाद, जन शिकायत और विभागीय कार्यप्रणाली से जुड़ी अड़चनों को समझ कर परेशानियां दूर होंगी.

Bihar Bhumi: डिप्टी सीएम और राजस्व व भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अब भूमि विवाद का निपटारा अंचल में ही होगा. शनिवार को थाने में जनता दरबार का आयोजन होता था, जिसमें सीओ और थानेदार भूमि विवाद का निपटारा करते थे. यह काम अब अंचल में होगा. थानेदार को संबंधित अंचल में जाना होगा. इसकी मानिटरिंग एसपी करेंगे.

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य में राजस्व एवं भूमि सुधार व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से भूमि सुधार जनकल्याण संवाद की शुरुआत की गयी है. उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाना है कि वे रहें न रहें व्यवस्था बनी रहे और जमीन संबंधी समस्या का आसानी से समाधान होता रहे.

सरकारी जमाबंदी निजी नाम से कराने वाले की दे सूचना

डिप्टी सीएम ने घोषणा की कि सरकारी जमीन की जमाबंदी निजी नाम से कराने वालों की जानकारी देने वालों को भी विभाग सम्मानित करेगा. अभी आम लोगों की सर्वाधिक शिकायत दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस और इ-मापी को लेकर है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का निष्पादन अगले 15 दिनों में किया जाये.

प्रदेश के सभी सीओ और राजस्व कर्मचारियों की छुट्टी रद्द

डिप्टी सीएम ने कहा कि सभी सीओ और राजस्व कर्मचारियों की दिसंबर माह की छुट्टियां रद्द की गयी हैं. अंचल कार्यालयों में नियम, प्रक्रिया और सेवाओं की जानकारी बैनर-पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित करने और सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक( सप्ताह में 6 दिन) के तहत जनता के लिए उपलब्ध रहने का निर्देश दिया गया है.


बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

डीएम व एसपी करेंगे मॉनिटरिंग

डिप्टी विजय सिन्हा ने कहा कि अंचल कार्यालयों को दलाल और भू-माफिया मुक्त बनाने के लिए डीएम और एसपी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे. फीडबैक केवल वरीय पदाधिकारियों से नहीं, बल्कि सीधे आम जनता से लिया जायेगा. बेहतर कार्य करने वालों को प्रोत्साहन और पुरस्कार मिलेगा, जबकि विभाग की छवि धूमिल करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी.

इसे भी पढ़ें: अगले 120 घंटे बिहार में बदला रहेगा मौसम का मिजाज, 26 जिलों में ऑरेंज और 12 जिलों में IMD का येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >