मुजफ्फरपुर: बैरिया बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, मां की मौत

बैरिया बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार मां-बेटे को कुचल दिया. इस भीषण हादसे में जहां मां की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं बेटा बाल-बाल बच गया. घटना के बाद बस चालक फरार हो गया.

मुजफ्फरपुर: अहियापुर थाना क्षेत्र में बैरिया बस स्टैंड के पास रविवार को तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी. बस की चपेट में आने से महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि स्कूटी चला रहा उनका बेटा बाल-बाल बच गया. घटना के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. मृतका की पहचान कटरा थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी तशरफ बेगम के रूप में हुई है.

पीछे से आ रही बस ने स्कूटी में मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, तशरफ बेगम अपने पुत्र मो. मुन्ना के साथ स्कूटी से बसैठा स्थित एक रिश्तेदार के घर जा रही थीं. जैसे ही वे बैरिया बस स्टैंड के समीप पहुंचे, पीछे से आ रही एक निजी कंपनी की बस ने उनकी स्कूटी में सीधी टक्कर मार दी.

टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर गयीं और बस की चपेट में आ गयीं. इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. वहीं, स्कूटी चला रहे उनके पुत्र मो. मुन्ना बाल-बाल बच गये.

इतनी अचानक हुई टक्कर कि संभलने का मौका नहीं मिला

मो. मुन्ना ने बताया कि बस ने इतनी तेजी से और अचानक टक्कर मारी कि उन्हें संभलने का कोई अवसर नहीं मिला. हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी ली और फरार बस चालक की तलाश शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें

मुजफ्फरपुर: भाजपा नेता पर जानलेवा हमला मामले में एक आरोपित गिरफ्तार, निशानदेही पर दबिया बरामद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Premanshu shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >