बैद्यनाथ शुक्ला कॉलेज में आईटीईपी नामांकन के लिए काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू

बैद्यनाथ शुक्ला कॉलेज ऑफ एजुकेशन, वैशाली में चार वर्षीय आईटीईपी पाठ्यक्रम के लिए काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. एनसीईटी-2026 में सफल अभ्यर्थी मेरिट सूची के आधार पर नामांकन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं. पढ़ें पूरी खबर…

मुजफ्फरपुर से देवेश कुमार की रिपोर्ट

बैद्यनाथ शुक्ला कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जगनपुरा (वैशाली) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) में नामांकन हेतु काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनसीईटी)-2026 का परिणाम जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों की सूची कॉलेज को प्राप्त हो चुकी है.

कॉलेज प्रशासन ने बताया कि योग्य अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर काउंसलिंग के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

मेरिट सूची के आधार पर होगी नामांकन प्रक्रिया

कॉलेज के सचिव राजीव रंजन उर्फ बबलू शुक्ला ने बताया कि नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) द्वारा योग्य अभ्यर्थियों का डेटा और मेरिट सूची उपलब्ध करा दी गई है. उन्होंने कहा कि काउंसलिंग और नामांकन की पूरी प्रक्रिया इसी मेरिट सूची के आधार पर संपन्न कराई जाएगी.

स्नातक और बीएड की डिग्री एक साथ

राजीव रंजन ने बताया कि चार वर्षीय आईटीईपी पाठ्यक्रम की प्रमुख विशेषता यह है कि इसमें विद्यार्थियों को स्नातक और बीएड की डिग्री एकीकृत रूप से प्राप्त होती है. इससे शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्र-छात्राओं का एक वर्ष बचता है और उन्हें शुरुआत से ही शिक्षक प्रशिक्षण का लाभ मिलता है.

बीआरएबीयू से संबद्ध एकमात्र संस्थान

उन्होंने बताया कि यह पाठ्यक्रम बिहार के चुनिंदा पांच संस्थानों में संचालित किया जा रहा है. बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के अंतर्गत बैद्यनाथ शुक्ला कॉलेज ऑफ एजुकेशन एकमात्र संस्थान है, जिसे एनसीटीई द्वारा आईटीईपी पाठ्यक्रम संचालन की मान्यता प्राप्त है. कॉलेज में सत्र 2026-27 के लिए कुल 100 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >