सदर अस्पताल में हंगामा के बाद काउंटर से मिली सभी तरह की दवा

सदर अस्पताल में हंगामा के बाद काउंटर से मिली सभी तरह की दवा

मुजफ्फरपुर. एमसीएच में सोमवार काे महिला को दवा काउंटर पर दवा नहीं मिली तो हंगामा कर दिया. महिलाओं का आरोप था कि दवा काउंटर पर दवा नहीं दी जा रही है. ऐसे में घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है. महिलाओं ने इसकी शिकायत अधीक्षक से की. इसके बाद दवा उपलब्ध करायी गई. कंचन कुमारी अपना इलाज कराने आयी थी. इलाज के बाद चिकित्सक ने पांच दवाएं लिखी. काउंटर पर पहुंचने के बाद उसे कहा गया कि दो दवाएं है. तीन दवाएं बाहर से खरीद कर लें. इसी बात पर महिला और दवा काउंटर पर बैठे कर्मचारी में बहस होने लगी. सुरक्षा गार्ड ने महिला को लाइन से बाहर कर दिया. इसके बाद महिला हंगामा करने लगी. उसने अधीक्षक के चैंबर पहुंच इसकी शिकायत की. शिकायत पर अमल करते हुए अधीक्षक ने दवाओं की लिस्ट जांच करने को कहा. इसके बाद स्टोर से दवाएं उपलब्ध करायी गई. दवा काउंटर पर दवा आने के बाद मरीजों को पूरी दवाएं उपलब्ध होने लगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Dipu

I am working as a senior reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on health, political, social, and current topics.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >