कोचिंग में छात्रा को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार

कोचिंग में छात्रा को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार

कोचिंग संचालक को पहले जेल भेज चुकी है पुलिस एक और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी सकरा़ पुलिस ने थाना क्षेत्र के सुस्ता पुराना मेला के निकट कोचिंग में पढ़ाई के दौरान छात्रा को गोली मारने के आरोपी शुभम कुमार को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि छात्रा को गोली मारने के मामले में केस दर्ज होने के 24 घंटे में पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं मामले के एक अन्य आरोपी सौरभ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. मामले में कोचिंग संचालक को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है. वहीं गोली लगने से घायल छात्रा का इलाज मुजफ्फरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है. मालूम हो कि चार दिन पहले उक्त कोचिंग में क्लास रूम में ही छात्र ने छात्रा को गोली मार दिया था. इस मामले में छात्रा के बयान पर सकरा थाना में केस दर्ज कराया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >