मारपीट में 11 लोग हुए घायल

सकरा़ थाना क्षेत्र के गनीपुर बेझा, सबहा, नारोपट्टी, सपांही, दोनमा एवं बरियारपुर थाना क्षेत्र के रमनगरा एवं रतनपुर गांव में रविवार की देर शाम पूर्व विवाद को लेकर अलग-अलग हुई मारपीट की घटना में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

सकरा़ थाना क्षेत्र के गनीपुर बेझा, सबहा, नारोपट्टी, सपांही, दोनमा एवं बरियारपुर थाना क्षेत्र के रमनगरा एवं रतनपुर गांव में रविवार की देर शाम पूर्व विवाद को लेकर अलग-अलग हुई मारपीट की घटना में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को सकरा रेफरल अस्पताल में उपचार किया गया. घायलों में गनीपुर बेझा निवासी मोमीना खातून, शबनम खातून, सबहा गांव निवासी डिमपल सिंह, सुनीता सिंह, सपांही गांव निवासी रवीन्द्र राय, नारोपट्टी गांव निवासी मनीष कुमार, बरियारपुर थाना क्षेत्र के रमनगरा गांव निवासी युगल मुखिया, लीला देवी एवं रतनपुर गांव निवासी चंद्रमोहन मुखिया, विशाल कुमार शामिल हैं. इस संबंध में पीड़ितों ने सकरा थाना एवं बरियारपुर थाना मे प्राथमिकी के लिए अलग-अलग आवेदन दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >