हवेली खड़गपुर. खड़गपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक चोरी की एक बाइक के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि वाहन चेकिंग के क्रम में एक बाइक सवार को रोका गया और उससे कागजात की मांग की गई. बाइक चालक ने न तो कागजात दिखाया और न ही बाइक मालिक के बारे में संतोषजनक जवाब दे पाया. जांच के क्रम में बाइक चोरी की निकली. इसके बाद शामपुर थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव निवासी कृष्णा साह के पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ हिटलर तथा खड़गपुर थाना क्षेत्र के कन्हैया टोला गांव निवासी अजय राम के पुत्र सतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया. बरामद बाइक हीरो कंपनी की है. जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर08ई-2305 है.
करेंट से युवक जख्मी, रेफर
हवेली खड़गपुर. प्रखंड के बैजलपुर गांव में शुक्रवार को ई-रिक्शा की बैट्री चार्ज के दौरान एक युवक विद्युत करंट की संपर्क में आ गया. इससे बैजलपुर गांव निवासी वकील तांती का पुत्र सुनील तांती गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गपुर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने घायल सुनील का प्राथमिक उपचार कर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु मुंगेर रेफर कर दिया. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सुनील तांती ई-रिक्शा चार्ज करने के लिए ट्रांसफार्मर में टोका फंसा रहा था. तभी उसका हाथ नंगे विद्युत तार के संपर्क में आ गया और झटका खाकर वह सीढी से नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसका बायां हाथ जल गया है तथा उसका दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया है. सर में भी गंभीर चोट लगी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
