दिन-रात जारी है जमीन समतलीकरण का कार्य
लागत: ₹6.77 करोड़ की राशि से संवरेगा बस स्टैंड का ढांचा
एजेंसी : बुडको को सौंपी गई है निर्माण की कमान
तारापुर, मुंगेर से संजय वर्मा की रिपोर्ट :
अनुमंडल मुख्यालय तारापुर में वर्षों से एक आधुनिक बस स्टैंड की प्रतीक्षा कर रहे स्थानीय लोगों का सपना अब जल्द ही साकार होने जा रहा है. बिहार सरकार द्वारा स्वीकृत ₹6.77 करोड़ की भारी-भरकम लागत से बनने वाले इस आधुनिक सरकारी बस स्टैंड का निर्माण कार्य अब पूरी तरह गति पकड़ चुका है. वर्तमान में निर्माण स्थल पर जमीन को समतल करने का कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है. इसके लिये निर्माण स्थल पर बड़ी संख्या में जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसी भारी मशीनों को काम पर लगाया गया है. स्थानीय प्रशासन और कार्य एजेंसी के निर्देशानुसार काम की रफ्तार को बनाए रखने के लिए दिन-रात शिफ्टों में कार्य किया जा रहा है.बुडको को सौंपी गई है जिम्मेदारी
इस बेहद महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए सरकार द्वारा ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया अपनाई गई है और क्रियान्वयन की जिम्मेदारी बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड को दी गई है.
समय सीमा और लक्ष्य
को पूरा करने के लिये दिन-रात चल रहे कार्य को देखते हुए विभाग की कोशिश है कि तय समय-सीमा के भीतर ही इसे आम जनता के लिए समर्पित कर दिया जाए.
