सात शक्ति केंद्रों पर भाजपा की बैठक, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

भाजपा नगर मंडल हवेली खड़गपुर ने सात शक्ति केंद्रों पर बैठकें आयोजित कीं. इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाना रहा. आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी गहन चर्चा हुई.

हवेली खड़गपुर : भाजपा नगर मंडल हवेली खड़गपुर के सात शक्ति केंद्रों पर रविवार को संगठनात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठकों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर चर्चा की गयी.

नगर मंडल के स्वर्गीय श्याम बिहारी अग्रवाल, स्वर्गीय रामेश्वर साह, स्वर्गीय सहदेव साह, स्वर्गीय कृष्ण प्रसाद सिंह, स्वर्गीय संत ज्ञानेश्वर मोदी और स्वर्गीय सुभाष चंद्र साह शक्ति केंद्र समेत कुल सात शक्ति केंद्रों पर बैठक हुई.

बूथों को मजबूत बनाने का निर्देश

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में तारापुर संयोजक ईशु केशरी और जिला मंत्री रजनीश मौजूद रहे. इस दौरान शक्ति केंद्र प्रमुख और सह प्रमुखों को अपने-अपने बूथों को सशक्त बनाने का निर्देश दिया गया.

कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने को कहा गया.

सेवा कार्यक्रमों को लेकर भी हुई चर्चा

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी चर्चा की गयी. स्वच्छता अभियान समेत अन्य सेवा कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया.

इस अवसर पर अजीत कुमार केसरी, अजीत कुमार साह, गौतम कुमार, ओमप्रकाश पालवान, निरंजन मिश्रा, माधव ठाकुर, संजीव चंद्र दास, उत्तम पूर्णानंद शंकर, अभिषेक, अविनाश सुमन, राजेश, पंकज, रजवीर राज, सुनील, शैलेंद्र सिन्हा, संजु, शक्ति भूषण, संतोष, वरुण सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौरभ कुमार

सौरभ कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. हवेली खड़गपुर (मुंगेर) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >