हवेली खड़गपुर में भाजपा दक्षिणी मंडल की बैठक, पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण दक्षिणी मंडल की हवेली खड़गपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारी, बूथ सशक्तीकरण और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई.

BJP: हवेली खड़गपुर (मुंगेर). भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण दक्षिणी मंडल की मासिक बैठक शुक्रवार को बड़की हथिया चौक पर कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारी, बूथ सशक्तीकरण और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. मुख्य अतिथि के रूप में तारापुर विधानसभा संयोजक शंभू केशरी उपस्थित रहे.

पंचायत और बूथ स्तर पर होंगे कार्यक्रम

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी माह के तीसरे सप्ताह में प्रत्येक पंचायत में संगठनात्मक बैठक आयोजित की जायेगी. वहीं माह के अंतिम रविवार को प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मन की बात" कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना जाएगा. कार्यक्रम से संबंधित गतिविधियों को सरल एप पर अपलोड करने के भी निर्देश दिए गये.

मजबूत बूथ संगठन पर दिया जोर

तारापुर विधानसभा संयोजक शंभू केशरी ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन हैं. उन्होंने कहा कि पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही संगठन और अधिक सशक्त होगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के कार्यक्रमों को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने की अपील की.

सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की अपील

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है. इसके लिए नियमित जनसंपर्क अभियान चलाने और लोगों के बीच सक्रिय रहने पर बल दिया गया.

संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने का आह्वान

जिला मंत्री रजनीश झा और नगर अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में नियमित भागीदारी सुनिश्चित करने तथा पार्टी के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया.

बैठक में कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

BJP: बैठक में अनंत कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी, दक्षिणी मंडल महामंत्री मोहन तांती, राजेश कुमार, अरविंद कुमार, सुरेश पासवान, गांधी साह, माधव कुमार ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौरभ कुमार

सौरभ कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. हवेली खड़गपुर (मुंगेर) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >