बीएड के 78 सीटों पर 17 तक छठे चरण का नामांकन

17 सितंबर तक सीईटी बीएड में उत्तीर्ण विद्यार्थी नामांकन ले सकते हैं.

मुंगेर . एमयू के पांच बीएड कॉलेजों में रिक्त 78 सीटों पर विश्वविद्यालय द्वारा ऑन-द-स्पॉट प्रक्रिया के तहत नामांकन लिया जा रहा है. जिसमें 17 सितंबर तक सीईटी बीएड में उत्तीर्ण विद्यार्थी नामांकन ले सकते हैं. सीईटी बीएड के मुंगेर नोडल अधिकारी डॉ सूरज कोनार ने बताया कि बीएड के लिये छठे चरण का नामांकन 17 सितंबर तक लिया जा रहा है. जिसमें 78 रिक्त सीटों पर नामांकन हो रहा है. वहीं 18 से 20 सितंबर तक शेष बचे सीटों पर सातवें चरण का नामांकन होगा.

——————————————

एललएबी सेमेस्टर-1 में अबतक 85 नामंकन

मुंगेर . एमयू ने सत्र 2025-28 एलएलबी सेमेस्टर-1 के लिये दूसरी मैरिट लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया 11 सितंबर से आरंभ कर दी गयी है. जिसमें विद्यार्थियों को नामांकन के लिये 16 सितंबर तक का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि मंगलवार को समाप्त हो जायेगी. वहीं उक्त सत्र में अबतक कुल 85 विद्यार्थी नामांकन ले चुके हैं. कॉलेज के प्राचार्य राजेश मिश्रा ने बताया कि दूसरे मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों के लिये नामांकन की प्रक्रिया 11 सितंबर से आरंभ किया गया है. जिसमें विद्यार्थियों को 16 सितंबर तक नामांकन का समय दिया गया है. उन्होंने बताया कि अबतक के चार दिनों में दूसरे मैरिट लिस्ट में चयनित 28 विद्यार्थी नामांकन ले चुके हैं. जबकि पहले मैरिट लिस्ट में कुल 57 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया था.

——————————————-

कल एमयू व कॉलेजों में रहेगा अवकाश

मुंगेर . एमयू और उसके कॉलेजों में बुधवार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा को लेकर अवकाश रहेगा. जिसके बाद 18 सितंबर से विश्वविद्यालय के कार्यालय व कॉलेज खुलेंगे. बता दें कि राजभवन से स्वीकृतअ अवकाश कैलेंडर के अनुसार विश्वकर्मा पूजा को लेकर 17 सितंबर को विश्वविद्यालय व कॉलेजों में अवकाश रहेगा.

——————————————-

आज जारी होगा स्नातक पार्ट-3 का रिजल्ट

मुंगेर . एमयू अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-3 का रिजल्ट मंगलवार को जारी करेगा. जिसके लिये सूचना जारी कर दी जायेगी. परीक्षा नियंत्रक डॉ मनोज कुमार मंडल ने बताया कि स्नातक पार्ट-3 का रिजल्ट तैयार कर लिया गया है. मंगलवार तक रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा. जिसकी सूचना विद्यार्थियों के लिये मंगलवार को जारी कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANA GAURI SHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >