6. श्रावणी मेला के दौरान मुंगेर होकर बढ़नी से देवघर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

श्रावणी मेला 2026 के लिए बढ़नी से देवघर के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन मुंगेर होकर गुजरेगी, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा में काफी सुविधा मिलेगी।

जमालपुर (मुंगेर). श्रावणी मेला 2026 आगामी 28 जुलाई से आरंभ होने वाला है. इस मेला को देखते हुए यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के ख्याल से गोरखपुर रेल मंडल ने बढ़नी से देवघर के लिए मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. इस ट्रेन के परिचालन से मुंगेर और आसपास के लोगों के लिए श्रावणी मेला के दौरान काफी राहत मिलेगी.

स्पेशल ट्रेन 28 जुलाई से 29 अगस्त तक प्रत्येक दिन देवघर के लिए रवाना होगी


यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार 05028 डाउन बढ़नी देवघर मेला स्पेशल ट्रेन बढ़नी से आगामी 28 जुलाई से 29 अगस्त तक प्रत्येक दिन बढ़नी से अपराह्न 15:20 बजे देवघर के लिए रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 7:00 बजे मुंगेर स्टेशन पहुंचेगी. जहां से रवाना होने के बाद विभिन्न स्टेशनों पर रुकती हुई यह ट्रेन अपराह्न 13:00 बजे देवघर पहुंच जाएगी.

देवघर बढ़नी मेला स्पेशल ट्रेन देवघर से आगामी 29 जुलाई से 30 अगस्त तक होगी रवाना


इसी प्रकार 05027 अप देवघर बढ़नी मेला स्पेशल ट्रेन देवघर से आगामी 29 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रतिदिन अपराह्न 18:45 बजे बढ़नी के लिए रवाना होगी और इस सिलसिले में यह ट्रेन रात्रि 23:15 बजे मुंगेर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. जहां से रवाना होने के बाद यह ट्रेन दूसरे दिन अपराह्न 15:15 बजे बढ़नी पहुंच जाएगी.

यात्रियों के साथ ही श्रद्धालुओं को सुविधा होगी

प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि यह ट्रेन गोरखपुर, थावे, गोपालगंज, मसरख, सोनपुर, हाजीपुर, बछवारा, बरौनी, बेगूसराय, मुंगेर, सुल्तानगंज, भागलपुर, बाराहाट, बांका के रास्ते देवघर पहुंचेगी और इसी रेल मार्ग से वापस देवघर से बढ़नी लौट जाएगी. इससे यात्रियों के साथ ही श्रद्धालुओं को सुविधा होगी.

ALSO READ श्रावणी मेला से पहले अजगैबीनाथ मठ की जमीन को लेकर सख्ती, धार्मिक न्यास पर्षद ने DM को लिखा पत्र


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

विजय कुमार गुप्ता 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ये सामाजिक, राजनीतिक और आपराधिक नब्ज को करीब से समझते हैं. इन्हें डिजिटल मीडिया में नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल के साथ प्रयोग करना बेहद पसंद है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >