Munger Sadar Hospital OPD: मुंगेर. अगर आप आज सदर अस्पताल मुंगेर में इलाज कराने की योजना बना रहे हैं, तो पहले ओपीडी का शेड्यूल जरूर देख लें. अस्पताल प्रशासन ने सोमवार के लिए विभिन्न विभागों में चिकित्सकों की ड्यूटी तय कर दी है. इससे मरीज सही समय पर सही विभाग में पहुंचकर बिना अनावश्यक इंतजार के इलाज करा सकेंगे.
फिजिशियन विभाग में ये डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध
फिजिशियन विभाग में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. हर्षवर्धन मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं शाम 4 बजे से 6 बजे तक डॉ. प्रमिला ओपीडी में मरीजों को परामर्श देंगी.
हड्डी रोग विभाग का शेड्यूल
ऑर्थोपेडिक विभाग में डॉ. आशीष सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक मरीजों को देखेंगे.
नेत्र और ईएनटी विभाग
आंख, कान, नाक और गले से जुड़ी समस्याओं के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. अनुराग उपलब्ध रहेंगे. शाम 4 बजे से 6 बजे तक डॉ. रेयान मरीजों का उपचार करेंगे.
दंत और महिला रोग विभाग
दंत रोग विभाग में डॉ. पुतुल कुमारी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक डॉ. रौनक मरीजों को देखेंगे.
महिला रोग विभाग में डॉ. अलका सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक सेवाएं देंगी.
पीकू, एसएनसीयू और इमरजेंसी सेवाएं
बच्चों के इलाज के लिए पीकू वार्ड और एसएनसीयू में डॉ. शशांक कुमार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेंगे.
इमरजेंसी और आईसीयू में डॉ. बीएन सिंह सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ड्यूटी पर रहेंगे. प्रसव केंद्र में डॉ. स्मृति सिंह इसी समय मरीजों की देखभाल करेंगी. वार्ड राउंड की जिम्मेदारी डॉ. हेमंत कपूर संभालेंगे.
Munger Sadar Hospital OPD:मरीजों के लिए जरूरी सलाह
अस्पताल प्रशासन ने मरीजों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के अनुसार संबंधित विभाग में पहुंचें. इससे इलाज में सुविधा होगी और भीड़ का बेहतर प्रबंधन किया जा सकेगा.
इसे भी पढ़ें: सुपौल-दरभंगा NH कॉरिडोर को मिली मंजूरी, मिथिलांचल और सीमांचल के बीच बनेगा नया हाईवे, इन जिलों को होगा फायदा
इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर
