कलश शोभायात्रा के साथ नर्मदेश्वर महादेव का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आरंभ

आस्था, उमंग और महादेव के जयकारों के बीच शुक्रवार को पातालपुरी हनुमान मंदिर प्रांगण गढ़ीरामपुर में श्री-श्री 108 नर्मदेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा व भव्य महाशिवरात्रि समारोह-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ.

मुंगेर. आस्था, उमंग और महादेव के जयकारों के बीच शुक्रवार को पातालपुरी हनुमान मंदिर प्रांगण गढ़ीरामपुर में श्री-श्री 108 नर्मदेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा व भव्य महाशिवरात्रि समारोह-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. पहले दिन आयोजित भव्य कलश शोभायात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा. जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला परिषद सदस्य निवास कुमार मंडल ने फीता काटकर किया. जहां सदर अंचलाधिकारी किरण कुमारी भी थी. मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इसके बाद शोभायात्रा ढोल-नगाड़े, गाजे-बाजे और पारंपरिक वाद्यों की गूंज के साथ मंदिर प्रांगण से रवाना हुई. यात्रा में शामिल हजारों महिला व पुरुष श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयकारे लगा रहे थे. शोभा यात्रा नौवागढ़ी मुख्य बाजार, भगत चौकी और महेशपुर होते हुए गंगा तट पहुंची. मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया. गंगा तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया. इसके पश्चात सिर पर मंगल कलश धारण कर श्रद्धालु पैदल वापस मंदिर प्रांगण पहुंचे. आयोजन समिति ने बताया कि शनिवार को शिव परिवार का नगर भ्रमण व विशेष पूजन होगा, जबकि रविवार को प्राण प्रतिष्ठा, महाशिवरात्री महोत्सव और भंडारा का आयोजन किया जायेगा. मौके पर पारसनाथ झा, विजय झा, संजय झा, शैलेंद्र झा, नीरज झा, गुड्डू झा, बंटी झा, नमन झा, रंजन झा, रोहित कुमार, विनय साव, आनंदी साव सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANA GAURI SHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >