स्नातक सेमेस्टर-2 की प्रायोगिक परीक्षा में किया आंशिक संशोधन

मुंगेर विश्वविद्यालय अपने सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-2 के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा 23 सितंबर मंगलवार से आरंभ कर रहा है, जो 29 सितंबर तक होनी है.

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय अपने सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-2 के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा 23 सितंबर मंगलवार से आरंभ कर रहा है, जो 29 सितंबर तक होनी है. हालांकि प्रायोगिक परीक्षा को लेकर कुछ विषयों में विश्वविद्यालय द्वारा आंशिक संशोधन किया गया है, जिसे लेकर विश्वविद्यालय ने सूचना भी जारी कर दी है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, स्नातक सेमेस्टर-2 के संगीत विषय की प्रायोगिक परीक्षा अब छह से आठ अक्टूबर के बीच बीआरएम कॉलेज, मुंगेर में होगी. जबकि एमएस कॉलेज, अलौली, सोनीहार के विद्यार्थियों के गृह विज्ञान एवं मनोविज्ञान विषय के प्रायाेगिक विषयों की परीक्षा जमालपुर कॉलेज, जमालपुर में 23 से 29 सितंबर के बीच होगी. इधर विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में जारी सूचना के अनुसार स्नातक सेमेस्टर-2 की प्रायोगिक परीक्षा 23 से 29 सितंबर तक होगी. वहीं विषयवार प्रायोगिक परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय द्वारा अलग-अलग परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जिसमें रसायनशास्त्र, भौतिकी, जंतु विज्ञान एवं वणस्पति विज्ञान के लिए 10 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जबकि भूगोल के लिये नौ, गृह विज्ञान के लिए पांच, मनोविज्ञान के लिए चार तथा संगीत के लिए बीआरएम कॉलेज, मुंगेर को केंद्र बनाया गया है. वहींं विश्वविद्यालय द्वारा दोबारा प्रायोगिक परीक्षा के लिए तिथि जारी नहीं की जायेगी. हालांकि विश्वनीय कारण होने के बाद वैसे विद्यार्थियों को समय दिया जायेगा, जिसके लिए उन्हें 500 रुपये का विलंब शुल्क देना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANA GAURI SHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >