मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय बुधवार को अपना 8वां स्थापना दिवस मना रहा है. इसके लिये आरडी एंड डीजे कॉलेज में अपराह्न 2.30 बजे सादे समारोह में विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस मनाया जायेगा. जिसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो संजय कुमार करेंगे. वही विश्वविद्यालय द्वारा स्थापना दिवस की तैयारी पूरी कर ली गयी है.
स्थापना दिवस समारोह के लिये बनाये गये कमेटी के संयोजक सह डीएसडब्ल्यू प्रो महेश्वर मिश्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस कार्यक्रम अपराह्न 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति करेंगे. इस दौरान जहां अपराह्न 2.30 से 3.30 बजे तक वक्ताओं का भाषण होगा. वही इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. जिसमें विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक एवं कला परिषद अधिकारी डॉ मृत्युंजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जायेगी. इसके लिये सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है.सादे समारोह में आज मनाया जायेगा एमयू का आठवां स्थापना दिवस
मुंगेर विश्वविद्यालय बुधवार को अपना 8वां स्थापना दिवस मना रहा है. इसके लिये आरडी एंड डीजे कॉलेज में अपराह्न 2.30 बजे सादे समारोह में विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस मनाया जायेगा.
